फाइलों से फील्ड तक, कलेक्टर की सीधी नजर
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सुबह से शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों और शासकीय व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।
नयनपुर की औद्योगिक इकाइयों से लेकर भैयाथान व ओड़गी के कार्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र, तरका के जल संचयन कार्य और ओड़गी के एकलव्य विद्यालय तक—हर पड़ाव पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण का उद्देश्य एक ही—व्यवस्थाएं बेहतर हों और योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे।
#Surajpur #DistrictAdministration #GroundInspection #GoodGovernance #SurajpurDistrict