हमीरपुर: ललपुरा पुलिस ने घर में घुसकर छेड़खानी कर धमकी देने से संबंधित वारण्टी को किया गिरफ्तार
ललपुरा पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा घर में घुसकर छेडखानी करने व जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले में निर्गत वारण्ट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। ललपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2019 के धारा 452, 354बी, 506 आईपीसी से सम्बन्धित वारण्टी रमेश वर्मा पुत्र रामखिलावन निवासी ग्राम पौथिया को गिरफ्तार किया गया है।