मैहर: मैहर गौरव दिवस पर 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं करेंगे सामूहिक कथक नृत्य, तैयारियां शुरू
05 अक्टूबर को मैहर गौरव दिवस के अवसर पर एक विशेष आयोजन की तैयारी की जा रही है। मैहर का नाम एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों के 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में सामूहिक कथक नृत्य का रिहर्सल आयोजित किया गया, जिसमें विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया तैयारी का अवलोकन।