चित्तौड़गढ़: रेल का अमराना में ग्रामीणों के विरोध के चलते सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन बिना कब्जे हटाए बैरंग लौटा, मिलीभगत का आरोप
रेल का अमराना मे पुलिस जाप्ते के साथ आबादी भूमि से कब्जे हटाने पहुंचे बिरला सीमेंट प्रबंधन को ग्रामीणों के विरोध पर बेरंग लौटना पड़ा. बड़ी संख्या में कब्जे धारी मौके पर पहुंच गए और फैक्ट्री प्रबंधन पर प्रशासन से मिली भगत कर उनके बाप दादाओ के समय के कब्जे हटाने की कार्रवाई के प्रति अपना विरोध जताया