शाहजहांपुर: अल्हागंज में टैंकर-आटो की भिड़ंत में 12 श्रद्धालुओं की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पर वाहनों में अपनों के शव तलाश रहे परिवार
अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास कोहरे के कारण टैंकर की टक्कर से आटो सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु थाना मदनापुर क्षेत्र के दमगड़ा गांव के रहने वाले हैं। मरने वाले सभी रिश्तेदार हैं। हादसे की सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर पोस्टमार्टम हाउस पर सीएमओ आरपी गौतम ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए चार डाक्टरों की टीम लगा दीं।