शाहजहांपुर: अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास कंटेनर ने आटो को टक्कर मारी, 12 लोगों की मौत, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने दी
थाना अल्लागंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास कंटेनर ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, आटो में बैठे 12 लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटो में सवार सभी लोग थाना मदनापुर क्षेत्र के दम दमगढा गांव के रहने वाले हैं। सभी गंगा स्नान करने पांचाल घाट जा रहे थे।