शाहजहांपुर: अधीक्षण अभियन्ता का बेटा शुभम वर्मा नेपीसीएस परीक्षा पास की,बोले-डीएसपी बन प्रशासन और जनता के बीच दूरियों को खत्म करेंगे
लोधीपुर क्षेत्र के सिटी पार्क में रहने वाले शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा के बेटे शुभम वर्मा ने पीसीएस परीक्षा पास कर ली है। उनकी 76वीं रैक आई है। डिप्टी एसपी बनने के बाद घर के अंदर खुशियों का माहौल है। शुभम वर्मा ने कहा कि, डिप्टी एसपी बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर प्रशासन और जनता के बीच दूरियों को खत्म करने का काम करेंगे।