शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस को लेकर एसपी ने भारी पुलिस के साथ चलाया चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन पर देर रात एसपी अशोक कुमार मीणा ने भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। उनके साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाशी ली। साथ ही यात्रियों के पास बैग भी चेक किए। एसपी ने जीआरपी इंस्पेक्टर को लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।