शाहजहांपुर: कांट थाना क्षेत्र के अर्थूआ गांव में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, गुरूवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना कांट क्षेत्र के अर्थूआ गांव के रहने वाले 27 साल के संतोष मानसिक रूप से बिमार रहते थे। बुधवार की शाम संतोष घर पर अकेले थे। तभी संतोष ने कमरे के अंदर खुद के पेट पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने कोई आरोप नही लगाया है। पुलिस ने परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है ।