मंझनपुर: 365 दिन रोजगार की मांग को लेकर गरजे पीआरडी जवान, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
कौशांबी जनपद में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार लगभग 11 बजे जोरदार आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें 365 दिन रोजगार, ड्यूटी व्यवस्था में सुधार और शोषण पर रोक लगाने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।