धनवार: खोरीमहुआ को जिला बनाने की मांग तेज, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
खोरीमहुआ प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल को जिला का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर खोरीमहुआ जिला निर्माण संकल्प मोर्चा ने पहल तेज कर दी है। मोर्चा अध्यक्ष दिलीप कुमार पासवान ने गुरुवार को राज्यपाल के नाम आवेदन देकर खोरीमहुआ को जिला घोषित करने की मांग की है।