लाडपुरा: उद्योग नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार व 4 मोटरसाइकिल की बरामद
Ladpura, Kota | Feb 25, 2025 शहर की उद्योग नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गैंग का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्तार कर उनसे 4 मोटरसाइकिल बरामद की है। उद्योग नगर सीआई जितेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह 7 बजे बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डीसीएम रोड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही है जिस पर दो लोग सवार है वह मोटरसाइकिल चोरी की हो सकती है।।