कवर्धा: साधराम यादव हत्याकांड मामले में 54 समाज प्रमुखों की यादव सामाजिक भवन कवर्धा में बैठक हुई संपन्न,हत्या पर जताया विरोध
साधराम हत्या कांड मामले को लेकर गुरुवार को जिले भर के 54 समाज प्रमुखों की यादव समाज के सामाजिक भवन में बैठक संपन्न हुई।जिसमे सभी समाज प्रमुखों ने गौ सेवक साधराम की हत्या का विरोध जताया।जिसके बाद सभी समाज प्रमुखों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा से भेंट मुलाकात किया और हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की गई।