कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग प्रदीप साहू को कलेक्टर कार्यालय परिसर में बैटरी चलित ट्राई साइकिल किया भेंट
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कवर्धा के कलेक्टर कार्यालय परिसर में दिव्यांग प्रदीप साहू को बैटरी चलित ट्राई साइकिल भेंट किया।दिव्यांग प्रदीप साहू ने बीती रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कॉल कर अपनी परेशानियां बताई थी।जिस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग प्रदीप साहू को परेशानी देखते हुए बैटरी चलित ट्राई साइकिल भेंट किया है।