कवर्धा: उपमुख्यमंत्री ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व मे दिए गए निर्देशों के प्रगति की गहन समीक्षा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों पर प्रगति लाने के निर्देश दिए।कृषि, पशु चिकित्सा, मत्सय, जल संसाधन, उद्यानिकी विभाग के कार्यों की विस्तार से जानकारियां लिया।