पटना ग्रामीण: पटना में AC लदे गाड़ी से लूट और फायरिंग करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार: पटना ग्रामीण SP
27 सितंबर की रात AC लगे गाड़ी को ROB फतुहा के पास बाइक सवार तीन अभियुक्तों ने हथियार के बल पर लूट लिया था और फायरिंग भी इन अपराधियों के द्वारा की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।