कांके: रांची के सदर अस्पताल के पास पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Kanke, Ranchi | Dec 18, 2024 रांची स्थित सदर अस्पताल के पास बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारे अतिक्रमण कर ठेले खोमचे लगाने वालों को हटाया गया और कई ठेले खोमचे को भी जब्त किया गया। इस दौरान रांची स्थित सदर अस्पताल के पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।