कांके: पिठोरिया थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला
Kanke, Ranchi | Dec 18, 2024 पिठोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे रंगदारी के लिए युवक पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थानेदार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।