फरीदाबाद: सेक्टर 21c में पुलिस आयुक्त ने सोलर पैनल सिस्टम व वॉटर रेन हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का किया उद्घाटन
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज सेक्टर 21c स्थित अपने कार्यालय में सोलर पैनल सिस्टम व वाटर रेन हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल, डीसीपी सेन्ट्रल जसलीन कौर, एसीपी मुख्यालय अभिमन्यु गोयत, एसओ भारतेंन्द्र एसीपी के साथ गुडियर कम्पनी की तरफ से मैनिफेक्चरिंग डायरेक्टर सुधीर भी मौजूद रहे