बहरोड़: बहरोड़ में गहराया पानी संकट, महिलाओं ने मोहित यादव से लगाई गुहार, बोलीं- 'हमारे मंत्री तो आप ही हो'
Behror, Alwar | May 11, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का दर्द खुलकर सामने आया। बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह के बेटे और आरसीए अध्यक्ष मोहित यादव के सामने सैकड़ों महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर गुहार लगाई। दोपहर करीब दो बजे आयोजित जनसुनवाई में महिलाएं पहुँचीं।