बिछिया: सीएम राइज अंजनिया में जल्द मिलेगा नया भवन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में...!
विकासखंड अंतर्गत अंजनिया ग्राम पंचायत में स्थित सीएम राइज विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जल्द ही एक नए भवन की सौगात मिलने वाली है। विद्यालय परिसर में बन रहे नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय में इस भवन का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शनिवार 27 जून शाम 6 बजे विभागीय कर्मचारियों के अनुसार भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है l