भोरे: भोरे में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार को बनाया गया नया थानाध्यक्ष, अनिल कुमार का पुलिस केंद्र में हुआ तबादला
भोरे थाना के नए थानाध्यक्ष प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार को बनाया गया है। वहीं निवर्तमान भोरे के थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस केंद्र गोपालगंज में पदस्थापन किया गया है। पुलिस अधिक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार को प्रशिक्षण उपरांत पुलिस हस्तक नियम के आलोक में छठा व सातवां माह के लिए पदस्थापित रहेंगे।