भोरे: सुमेरी छापर गांव में कलश यात्रा निकालकर महिलाओं ने किया जलाभिषेक, गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
भोरे प्रखंड की सुमेरी छापर गांव में सावन के अवसर पर कई गांव के श्रद्धालुओं ने गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिला, युवतियां, नौजवान शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। जहां झरही नदी से जल भराव करने के बाद कई गांव का भ्रमण करते हुए हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए शिवालय में जलाभिषेक किए।