भोरे: भोरे थाना क्षेत्र के दो युवकों को 320 लीटर चुलाई शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,भोरे थाना में दो है अपराधिक इतिहास
भोरे थाना क्षेत्र के दो युवकों को पुलिस ने 320 लीटर चुलाई शराब के साथ हा हा पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाइक व साइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनो युवकों के खिलाफ भोरे थाना में शराब कांड का दो अपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार दोनों युवक ज्योतिषी टोला निवासी राजू बिन तथा खलवा टोला निवासी गेनू बिन का पुत्र अर्जुन बिन बताया जा रहा है।