भोरे: खेदुवापुर के समीप 91 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक भी की जब्त
भोरे थाना क्षेत्र के खेदुवापुर के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 91 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस पुलिस खेदुवापुर के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति बाइक पर बोरा बांधकर जा रहा था। पुलिस ने जब रोककर तलाशी ली तो शराब बरामद हुई।