भोरे: कावें गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल, पुलिस छानबीन में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के कावें गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज भरे रेफरल अस्पताल में कराया गया। मिले खबर के मुताबिक कावे गांव के दुर्गेश शाह और मोनू बरनवाल के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई।