सिवनी: प्रधानमंत्री कॉलेज सिवनी में परीक्षा के दौरान फर्जी छात्र बैठाने का मामला गरमाया, एनएसयूआई ने की शिकायत
Seoni, Seoni | May 18, 2026 प्रधानमंत्री कॉलेज सिवनी में परीक्षा के दौरान कथित फर्जी छात्र को बैठाने का मामला अब गरमा गया है।इस मामले में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि नियमित छात्र की जगह बाहरी युवक को परीक्षा में बैठाया गया, जो परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।