शिवपुरी नगर: पाड़ेपुर में ज़हरीला पदार्थ खाने से 25 वर्षीय महिला की मौत, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाए हत्या के आरोप
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव के रहने वाले विवेक लोधी ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी बहन रेखा लोधी की शादी 2016 में पाड़ेपुर गांव में हुई थी। जहां उसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। एवं बीते रोज पूर्व ससुरालियों ने उसकी बहन को ज़हरीला पदार्थ खिला दिया। जिसकी आज शिवपुरी के मेडीकल कॉलेज उपचार के दौरान मौत हो गई।