चांपा: बम्हनीडीह क्षेत्र सहित जिले में रेत के अवैध भंडारण और परिवहन पर की गई कार्रवाई, 1 हाईवा और 1 ट्रैक्टर किया गया जब्त
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। खनि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ग्राम आमोदी (खपरीडीह) में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को पुनः नदी में डलवाया गया। इसके साथ ही, अवैध परिवहन में संलिप्त 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर को भी जब्त।