चूरेब पुल के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के लरवारी गांव निवासी अमृता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।