BHU में ओमशंकर के आमरण अनशन का 7वां दिन, समर्थन में 21 छात्रों ने शुरू किया सामूहिक उपवास
Sadar, Varanasi | May 17, 2024 बीएचयू अस्पताल में हृदय रोगियों को आवंटित बेड पर भर्ती करने और चिकित्सा अधीक्षक के हटाए जाने की मांग को लेकर प्रोफेसर ओमशंकर अनशन पर बैठे। वहीं हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर को शिक्षकों, छात्रों, राजनीतिक दलों के साथ ही अब सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। अनशन के सातवें दिन बीएचयू के छात्रों ने उनका समर्थन किया।