सीकर: श्रीमाधोपुर में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, वाहन और दुकानों में फंसी पानी
Sikar, Sikar | Sep 16, 2026 श्रीमाधोपुर में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज हवा के साथ एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर की सड़कों व मोहल्लों में जलभराव से कई स्थानों पर वाहन फंस गए और दुकानों में पानी घुसा। सीवरेज गड्ढा धंसने से कार और दूध सप्लाई पिकअप फंसे। अस्पताल के पास गहरे गड्ढा होने से खासा खतरा बना रहा। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा।