पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोआमुंडी क्षेत्र में आज ड्रग इनस्पेक्टर के द्वारा तीन खुदरा दवा दुकानों एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐसी दवाओं की उपलब्धता एवं उनके भंडारण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग की निगरानी करना था, जिनका दुरुपयोग नशीले पदार्थों के रूप में किया जा सकता है।