पिंड्रा: कपसेठी पुलिस ने दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंची महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में बी.एड प्रवेश परीक्षा के दौरान वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित कालिका धाम कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची एक महिला अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला अभियुक्त को सोमवार को विधि कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कोटरा चीज दस्तावेज और एडिट किए हुए आधार कार्ड को लेकर महिला परीक्षा केंद्र पहुंची थी।