भीलवाड़ा: श्री बाबाधाम पर आयोजित रक्तदान शिविर में 271 यूनिट रक्त संग्रहित, न चढ़ता है पैसा, न चढ़ता है दान - ऐसा है श्री बाबाधाम
भीलवाड़ा। श्री बाबाधाम के रक्तदान केम्प का विधिवत् उद्घाटन भगवान के जयकारों के साथ हुआ,रक्तदान करने वालों में श्री बाबाधाम के सेवादारों के परिवारों के अलावा कई भक्तों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री बाबाधाम में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर स्वयं विनीत अग्रवाल ने 23वीं बार, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने भी रक्तदान किया, 271 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।