भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी की पहल का असर, प्रजापति नवयुवक संस्थान ने लिया प्लास्टिक कप त्यागने का संकल्प
भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विधायक द्वारा दो वर्ष पूर्व की गई एक छोटी-सी पहल आज एक बड़े सामाजिक संदेश के रूप में सामने आई है। दो साल पहले एक मुलाकात के दौरान चाय प्लास्टिक के कप में न पीने की सलाह दी थी। उनकी सोच का परिणाम है,प्रजापति समाज के नवयुवक संस्थान की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्लास्टिक के कप में चाय न पीने की कसम ली।