बदनावर: कानवन पुलिस ने ₹8,70,000 की कीमत का डोडा चूरा पकड़ा, एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Badnawar, Dhar | Jun 17, 2024 कानवन थाना पुलिस ने ,अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कार से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। कानवन थाने के टीआई रामसिंह राठौड़ ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पूछताछ जारी है।