वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में साइकिल रैली और संकल्प समारोह हुआ। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और युवाओं को जल बचाने का संकल्प दिलाया। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने स्टेडियम से होते हुए शहर का भ्रमण किया।