केशकाल: मस्सुकोकोड़ा मांझापारा में सामुदायिक भवन और देवगुडी निर्माण हेतु भूमिपूजन, आहता निर्माण कार्य का किया गया लोकार्पण
कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्सुकोकोड़ा मांझापारा में शनिवार की रात करीब 8 बजे केशकाल विधायक के द्वारा सामुदायिक भवन और देवगुढ़ी निर्माण कार्य हेतु भुमिपूजन किया गया साथ ही प्राथमिक शाला में आहता निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया इस दौरान स्थानीय सरपंच वह अन्य जनप्रतिनिधि गायता,पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।