केशकाल: युवा कांग्रेस ने केशकाल विश्रामपुरी मार्ग में उड़ रही धूल को लेकर SDM के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
गुरुवार को 12 बजे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग के नेतृत्व में केशकाल विश्रामपुरी मार्ग में धुल से हो रहे परेशानियो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी केशकाल के नाम से तहसीलदार केशकाल को ज्ञापन दिया गया है।अगर ग्रामीणों को समस्या से निजात नहीं मिलेगी तो युवा कांग्रेस के द्वारा PWD और SDM कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी शासनप्रशासन की होगी।