केशकाल: बिहान से जुड़कर अनिता नायक को मिली आर्थिक आजादी, ग्रामीण महिलाएं सफलता की ओर बढ़ा रही हैं कदम
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।केशकाल क्षेत्र के ग्राम बहीगांव की श्रीमती अनिता नायक ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर और बिहान योजना से जुड़ने के बाद अनिता ने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गईं।