केशकाल: ग्रामीण बैंक धनोरा में हितग्राहियों के लिए व्यवस्था का अभाव, हितग्राही परेशान, जिम्मेदार लोग नहीं दे रहे ध्यान
केशकाल ब्लॉक अंतर्गत धनोरा में संचालित ग्रामीण बैंक जिसमें आस पास के ग्रामों से हितग्राही पैसा का लेनदेन करने आते है लेकिन बैंक में कभी कर्मचारी की तो कभी नगद का अभाव रहता है। बैंक ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।आलम ये है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही अपना पैसा निकासी करने मैं परेशानी होती है।