ज्ञानपुर: गोपीगंज में विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान की गई ₹2,87,000 की वसूली
गोपीगंज नगर के हरिहरपुर में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता राधेश्याम के नेतृत्व में विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 25 उपभोक्ताओं की जांच में 7 स्मार्ट मीटर लगाए गए, दो घरों के मीटर बाहर लगवाए गए, चार का विद्युत भार बढ़ाया गया और चार की लाइन काटी गई। घरेलू से कमर्शियल कनेक्शन में परिवर्तन भी किया गया। कुल दो लाख 87 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।