बरहरुवा: आकाशीय बिजली गिरने से बरहरवा में दुधारू गाय की मौत, पशुपालक ने की मुआवजे की मांग
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के सातगाछी पंचायत अंतर्गत चापूजन में सोमवार को आकाशीय बिजली के कहर ने एक गरीब पशुपालक की आजीविका पर वज्रपात कर दिया है। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।