रसूलाबाद: रसूलाबाद में जमीन का बैनामा करने पहुंचे युवक की उप निबंधन कार्यालय के दरवाजे पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रसूलाबाद तहसील स्थित उप निबंधन कार्यालय में जमीन का बैनामा करने पहुंचे एक युवक की अचानक मौत हो गई।कार्यालय के दरवाजे पर हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई तहसील क्षेत्र के रतनपुर मजरा सिंगरन निवादा निवासी रामू गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता अपनी 3बिस्वा जमीन का बैनामा करने गांव के ही हरिनारायण के साथ आया था