भिवानी: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए चौथे दिन चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र आगामी छह मई तक दाखिल किया जा सकता है। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में सुबह 11 से लेकर शाम तीन बजे तक जमा किए जा सकते हैं।