नबीनगर: मुहर्रम पर्व के अवसर पर टंडवा थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस द्वारा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम टंडवा बाजार, पुरहरा, पटवा टोली सहित आसपास के कई संवेदनशील