कालपी: ग्राम इटौरा गुरु के ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरसते, जल जीवन मिशन की लापरवाही से बढ़ा आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी
Kalpi, Jalaun | Apr 19, 2026 ब्लॉक कदौरा के इटौरा गुरु में पेयजल संकट गहराता जा रहा है, हर घर नल योजना के तहत लगाए गए नलों में कुछ दिनों बाद ही पानी की सप्लाई बंद हो गई, जिससे ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं पुराने हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, ग्रामीणों ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि जल जीवन मिशन विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।