प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, हालत गंभीर
कौशांबी। थाना पिपरी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते युवती से मिलने पहुंचे युवक की युवती के परिजनों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। जाठी गांव का एक युवक रात करीब नौ बजे युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी कथित रूप से जमकर पिटाई कर दी।
मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस युवक को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर होने के बावजूद उसका तत्काल उपचार नहीं कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन थाने में मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। @uppolice
@inc_uttarpradesh @cmoffice_up @kaushambipolice @upgovt
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 16, 2026