बहराइच: ग्रीन सिटी में मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी व घरेलू सामान चोरी मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला ग्रीन सिटी में 17 फरवरी को एक मकान के दरवाजे पर लगे हुए ताले को तोड़कर 5000 नगदी सहित घरेलू सामान चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पीड़ित ने बताया कि 17 फरवरी को वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने मूल निवास खजुहा पट्टी गए थे जब अज्ञात चोरों द्वारा घर में चोरी की गई थी।